Breaking News

आज हुआ दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान का जन्म, अस्पताल ने मनाया जश्न

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस द्वारा ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022’ की रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसके अनुसार आज मंगलवार 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 8 बिलियन (800 करोड़) पार कर जाएगी। ऐसे में आज जन्म लेने वाला पहला बच्चा दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान बन जाएगा। यूएन प्रमुख ने इसे एक बड़ी उपलब्धि और जश्न मनाने का अवसर बताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान के जन्म लेने का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है।

कौन है दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान?

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस में आज 15 नवंबर की सुबह जन्मी बच्ची विनिस (Vinice) दुनिया की 800 करोड़ वीं इंसान है। फिलीपींस के डॉ. जोस फाबेला मैमोरियल अस्पताल (Dr. Jose Fabella Memorial Hospital) में मार्गरिटा विलोरेंटे (Margarita Villorente) नाम की महिला ने इस बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

अस्पताल ने मनाया जश्न

दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान के रूप में विनिस के जन्म के अवसर पर फिलीपींस के डॉ. जोस फाबेला मैमोरियल अस्पताल में जश्न मनाया गया। इस अस्पताल में 800 करोड़ वें इंसान का जन्म होना खास बात है। ऐसे में अस्पताल स्टाफ ने बच्ची की मां को एक केक भी दिया जिसपर “8 बिलियनथ बेबी” (800 करोड़ वीं बच्ची) लिखा हुआ था।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत

जी-20 बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप में मारे गए लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *