Breaking News

बाबूडीह में बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति, घर में है बहन की शादी

धनबाद। बाबूडीह में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे एक मकान से अज्ञात चोरो ने लाखो की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया। गृहस्वामी अमित कुमार सिंह का परिवार छठ पूजा में बिहारशरीफ स्थित अपने गांव गया था.

4 नवंबर शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग लौटे तो देखा की दरवाजा टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा था। अंदर जांच किया तो देखा की चोर लगभग 15 साड़ी, कांसा व तांबा का बर्तन और कुछ सोना सहित डेढ़-दो लाख के सामान ले गए है।

अमित कुमार सिंह पॉलिटेक्निक साहेबगंज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां और बहन यहां रहती है. छठ पूजा में अपने गांव बिहारशरीफ गई थी. अमित कुमार सिंह ने बताया की उनकी बहन की शादी होने वाली है उसी के लिए सारे कांसा के बर्तन और जेवरात बनाये थे जिसे चोर उड़ा ले गए। उन्होंने घटना की सुचना सदर थाना को दी।  पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *