Breaking News

लोकसभा में मुख्यंमत्री हेंमत सोरेन को बलात्कारी कहने पर विधानसभा में जमकर हंगामा

झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन विधानसभा में लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बलात्कारी कहने पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में निशिकांत दुबे ने साहेबगंज में पहाड़िया जनजाति की रिबिका हत्याकांड के मामले में सवाल खड़ा किया था। निशिकांत ने कहा, पहाड़िया जनजाति की एक लड़की से शादी कर उसके 50 टुकड़े कर दिए और आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर यह हत्या मुंबई, कोलकाता, दिल्ली होता तो देश की मीडिया खड़ी रहती। इसके पीछे वजह है हमारा मुख्यमंत्री खुद बलात्कारी है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए कहा है।

हंगामे के दौरान निंदा प्रस्ताव पास करने की चर्चा भी हुई। प्रदीप यादव ने कहा, लोकसभा में एक माननीय सदस्य ने झारखंड की तौहीन की है। बगैर आरोप सिद्ध हुए मुख्यमंत्री को बलात्कारी कहा है। वह सदस्य जिसके रिश्ते खुद गंदे हैं उसने अपनी बहन से शादी किया है। वह सवाल खड़े कर रहा है। सदन एक निंदा प्रस्ताव पास करे और लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाए। ऐसे लोगों की सदस्यता जानी चाहिए। विधायक सुदिव्य सोनू ने भी सदन में खड़े होकर निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा झारखंड की गरिमा का सवाल है बिल्कुल निंदा प्रस्ताव पास होना चाहिए।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *