Breaking News

कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान, सिद्धारमैया ने किया कांग्रेस के 130-150 सीटें जीतने का दावा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.99% मतदान हुआ है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार (10 मई 2023) को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिये पूरे प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

कर्नाटक में निष्पक्ष मतदान कराने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। कर्नाटक पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। लगभग 3 लाख मतदान कर्मियों को कर्नाटक चुनाव के लिए तैनात किया गया है।

बीसी नागेश ने डाला वोट

कर्नाटक सरकार में राज्य कर्नाटक सरकार में राज्य मंत्री और तिप्तुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी बीसी नागेश और उनकी फैमिली ने तिप्तुर में अपना वोट डाला।

 वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

दूल्हा और दुल्हन ने अपने परिवार के साथ मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाला।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *