Breaking News

अजब गजब : टाइगर स्टेट में बाघ ने लगाई फांसी ! पेड़ से लटका मिला शव

पन्ना. टाइगर स्टेट के नाम से पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक युवा बाघ का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना पन्ना में उत्तर वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर के विक्रमपुर गांव के जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

टाइगर रिजर्व की जांच टीम ने बाघ के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं, शुरुआती तफ्तीश के तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, शिकारियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। हालांकि, अगर सचमुच ये कृत्य शिकारियों द्वारा ही अंजाम दिया गया है तो शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है।

बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल की है। जांच टीम का मानना है कि, जिस तरह पेड़ पर फंदा बना हुआ था, उससे प्रतीत हो रहा है कि, इस वारदात को सिकारियों द्वारा अंजाम दिया गया है। अज्ञात शिकारियों ने बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकाना प्रतीत हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी – कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

जिम्मेदारों के पास स्पष्ट जवाब नहीं

मामले को लेकर फील्ड डारेक्टर बृजेंद्र झा का कहना है कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार, फंदा बनाकर बाघ का शिकार किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि, घटनाक्रम उत्तरवन मंडल की है, इसलिए जानकारी उत्तरवन मंडल से ले सकते हैं। हालांकि, अबतक पीटीआर से जुड़े मामलों की जानकारी इलाके के संचालक ही देते रहे हैं।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *