Breaking News

अमित शाह आज पहुंचेंगे पटना, सासाराम कार्यक्रम रद अब रविवार को सिर्फ नवादा में जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार की शाम पटना पहुंचेंगे। अमित शाह शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। अमित शाह पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को सासाराम में सम्राट अशोक जयंती समारोह और जनसभा को अमित शाह को संबोधित करना था। पर सासाराम में रामनवमी पर बवाल के बीच अमित शाह के दो अप्रैल के निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब अमित शाह सिर्फ नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रविवार की रात को ही वे वापस दिल्ली चले जाएंगे। नवादा और सासाराम में शाह की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमित शाह की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अमित शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आगे की रणनीति के लिए कार्ययोजना बनाएंगे। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इससे पहले शाह 25 फरवरी को बिहार आए थे और वाल्मिकीनगर में जनसभा को संबोधित किया था और पटना में किसान मजदूर समागम को संबोधित किया था। छह महीने में गृह मंत्री अमित शाह की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। वैसे रामनवमी पर हिंसक झड़प की वजह से सासाराम और बिहार शरीफ में घारा 144 लागू है। और इंटरनेट सेवाएं बंद है।

सासाराम में बवाल, अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित
भाजपा बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लागू की है। हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना होगा। ऐसे हालात के बीच हम इस तरह का आयोजन कैसे कर सकते हैं। अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 1 अप्रैल को पटना आएंगे। वे यहां वरीय नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा अमित शाह का दौरा

इससे पूर्व नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम और नवादा जिलों में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण है और यह भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा।

बिहार की सभी 40 सीटें जीतने की योजना

सम्राट चौधरी ने कहा, हम सभी 40 सीटें जीतने की योजना बना रहे हैं। गृहमंत्री का दौरा इसी से संबंधित है। वह समय.समय पर आएंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। हम सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हम इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।
भाजपा की वजह से बना सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल

पटना में सम्राट अशोक के नाम पर कन्वेंशन हॉल बनाने का श्रेय लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने दावा किया, सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल भाजपा की वजह से बना। हमने हर जिला मुख्यालय में सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जब नीतीश कुमार हमसे अलग हुए तो उन्होंने नाम बदल दिया। उन्होंने जो कहा वह बिल्कुल झूठा था।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *