टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ को अपना विनर मिल चुका है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आए ऋषि सिंह ने 13वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने फिनाले में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय को पीछे छोड़ यह ट्रॉफी जीती है।
ऋषि सिंह ने ऑडिशन राउंड से एक से बढ़कर एक सिंगिंग परफॉर्मेंस देकर जज और लोगों का दिल जीता है। ऋषि शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे। जिसके चलते सोशल मीडिया पर पहले से ही दावा किया जा रहा था कि वह ही शो जीतेंगे। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले लोग ही नहीं बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं।
इंडियन आइडल 13 के विनर को क्या-क्या मिला?
बीते दिन रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में देवोस्मिता रॉय दूसरे नंबर पर और चिराग तीसरे स्थान पर रहे। फिनाले के आखिरी पड़ाव में लाइव वोटिंग के जरिए विजेता को चुना जाना था, जिसमें ऋषि को सबसे ज्यादा वोट मिले और वह विनर घोषित किए गए।
अयोध्या के ऋषि सिंह के ऋषि सिंह को ‘इंडियन आइडल 13’ की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। ऋषि का पूरा नाम ऋषि राज सिंह है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैंब्रियन स्कूल से की है इसके बाद वह फिलहाल देहरादून के हिमगिरी जी विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।
ऋषि सिंह की आवाज के सेलेब्स भी हैं दिवाने
बता दें कि ऋषि सिंह को ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई बड़े स्टार्स भी काफी पसंद करते हैं। ऋषि सिंह की गायिकी को माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अब्बास-मस्तान जैसे सितारे भी पसंद करते हैं और सोशल मीडिय पर भी तारीफ कर चुके हैं। यही नहीं ऋषि को विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
ट्रॉफी जीतने के बाद क्या बोले ऋषि सिंह
इंडियन आइडल 13 के विजेता घोषित किए जाने के बाद ऋषि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैंने ये शो जीत लिया है। यह सब एक सपने के सच होने के जैसा है। यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं पूरी टीम, चैनल और जजों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं अब और मेहनत करूंगा।’