Breaking News

शादी के 2 साल बाद भी पत्नी नहीं बनी मां तो पति ने दी बड़ी सजा, लोग बोले- ऐसा कौन करता है

बिहार के छपरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सारण में एक पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है। अब पहली पत्नी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर पहली पत्नी को चालाकी से मायके भेज दिया और फिर दूसरी शादी रचा ली। उसे ससुराल वालों ने इसलिए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि वह बीमार रहती थी और मां नहीं बन पाती थी। मामला अमनौर थाना के कल्याण पंचायत के सहादी गांव का है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, पीड़िता शिकायत के लिए थाने पहुंची थी। उसका नाम सुशीला कुमारी है। वह नवविवाहिता पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव के अम्बिका प्रसाद की बेटी है। 2021 में उसकी शादी सहादी गांव के रहने वाले झूलन महतो के बेटे महेंद्र कुमार के साथ धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और दो लाख मांगे। जब उन्हें रुपये और गाड़ी नहीं मिली तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने सुशीला को घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में सुशीला ने ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दो दिन पहले हुई थी पंचायत

सुशीला का कहना है कि दो दिन पहले ही स्थानीय मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। उस वक्त ससुराल वालों ने पति की शादी कराने की बात से इनकार किया था। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से मंदिर में पति की दूसरी शादी करा दी और बाहर भेज दिया।

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

सुशीला अब क्या करे उसे समझ में नहीं आ रहा है। उसे इतना बड़ा धोखा मिला है। उसके रहते हुए ही उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब वह इंसाफ मांग रही है। इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि पीड़िता शादी के बाद से ही बीमार चल रही थी। इस कारण उनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आ रही थीं। आरोपी के घर में उसकी दूसरी शादी कराने की हमेशा चर्चा होती रहती थी। आरोपी घर का इकलौता बेटा बेटा है। फिलहाल थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *