Breaking News

वाराणसी की नेत्रहीन किशोरी से धनबाद में सामुहिक दुष्कर्म

धनबाद। एक नेत्रहीन किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोरी वाराणसी की रहनेवाली है। शुक्रवार को उसे रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन से बरामद किया है। रेल पुलिस ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया। यहां सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्यों की पूछताछ के दौरान किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही। उसने बताया कि वह बनारस की रहनेवाली है। वहां एक महिला उसे रखे हुए थी और स्टेशन के पास रहती थी।

किशोरी ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि तीन दिन पूर्व ही एक दूसरी महिला उसे वाराणसी से लेकर धनबाद आई। यहां उससे भीख मंगवाती थी। बताया कि उसके माता-पिता के बारे में मालूम नहीं हैं। संभवत: नेत्रहीन होने के कारण बचपन में ही परिजनों ने उसे ठुकरा दिया हो। किशोरी ने बताया कि वह सौ
प्रतिशत नेत्रहीन नहीं है। आंशिक देख सकती है।

ऑटो से ले गए बरवाअड्डा, किया दुष्कर्म

किशोरी ने बताया कि महिला उसे स्टेशन के बाहर लेकर आई। वहां ऑटो में एक व्यक्ति के साथ भेज दिया। उनके बातचीत से पता चला कि वे लोग बरवाअड्डा जा रहे हैं। कहा कि वे एक संकरी गली से होकर ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। सुबह ऑटो से स्टेशन के बाहर पहुंचा दिया। फिर वही महिला उसे लेकर स्टेशन के अंदर चली आई। यहां भीख मांगते देख रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *