Breaking News

Budget 2023 : महिलाओं के लिए नई बचत योजना का ऐलान, महिला सम्मान बचत योजना में मिलेगा भारी ब्याज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 11 बजे लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश किया। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की जानकारी दी। उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट पर अपनी मुहर लगाई। तत्पश्चात वित्तमंत्री सदन में पहुंची और अपने बजट के पिटारे से कई योजनाओं का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए एक नई बचत योजना शुरू की। इस नई बचत योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना रखा गया है। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 फीसद ब्याज़ मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, महिला सम्मान बचत योजना 2025 तक चलेगी।

वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के साथ वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात दिया। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख रुपए कर दी गई है।
अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा पैन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, आवश्यक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थायी खाता संख्या रखने के लिए पैन का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा।

आम बजट में महिलाओं का सिर उंचा उठा

आम बजट 2023-24 में एक इतिहास तो आज उस वक्त बन गया जब देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के मुखिया यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह देश के इतिहास में पहली बार है जब आम बजट के मौके पर भारत की राष्ट्रपति महिला हैं और वित्त मंत्री भी महिला हैं। मतलब साफ है कि, देश की आधी आबादी गर्व से अपना सिर उंचा कर कह सकती हैं, जय हिंद।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *