Breaking News

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम के पेट से कैसे बाहर आया प्रज्ञान रोवर? ISRO ने जारी किया वीडियो

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद अब अपना आगे का काम शुरू कर दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर बाहर आ चुका है। ISRO ने प्रज्ञान रोवर का बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट X पर शेयर किया है। करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर एक प्लेटफॉर्म से चंद्रमा की सतह पर उतरता देखा जा सकता है। विक्रम लैंडर के प्लेटफॉर्म से उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर कुछ कदम आगे जाता भी दिखाई दे रहा है।

चंद्रमा की सतह पर क्या करेंगे लैंडर और रोवर?

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दोनों मिलकर चंद्रमा की सतह पर साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रज्ञान रोवर में लगे दो पेलोड्स चंद्रमा की सतह पर पानी ढूंढ़ने के साथ-साथ कई प्रकार के एक्सपेरिमेंट भी करेगा। प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर 1 सेमी प्रति सेकंड की रफ्तार से घूमेगा। प्रज्ञान रोवर चन्द्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर से 500 मीटर की रेंज में ही घूम सकेगा। प्रज्ञान रोवर में कुल 6 पहिये हैं और रोवर के आखिरी दो पहियों में ISRO और भारत का राष्ट्रीय चिन्ह लगा हुआ है।

चांद की सतह पर प्रज्ञान लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) चंद्र सतह की रासायनिक और खनिज संरचना की जांच करेगा। रोवर ही चंद्रमा की सतह पर पानी भी खोजेगा। वहीं अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (APEX) चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों में मैग्नीशियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, पोटेशियम, कैल्शियम, टाइटेनियम और लौह जैसे तत्वों का पता लगाने का काम करेगा। प्रज्ञान रोवर में लगी सोलर प्लेट प्रज्ञान को चांद के सतह पर घूमने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। प्रज्ञान रोवर में लगे आधुनिक सेंसर चन्द्रमा की सतह से भोगौलिक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इकठ्ठा करके ISRO को भेजेंगे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *