राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में आग की खबर है। बताया जा रहा है कि यह भीषण आग एक फैक्टरी में लगी है। इसकी तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लोगों में मची अफरा-तफरी
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में देर रात अचानक एक फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई। पुलिस की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगी है। जांच में साफ हो पाएगा कि जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन किया या नहीं और नुकसान कितने का हुआ है।
जूते का सोल की फैक्ट्री में लगी थी आग
आपको बात दें कि बीते साल नंवबर में भी दिल्ली के केशवपुरम इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई थी। यह आग जूते का सोल बनाने की फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री इमारत की ऊपरी मंजिल पर होने के कारण इस पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई।
यूपी के लोनी बॉर्डर में लगी आग, एक झुलसा
उत्तर प्रदेश के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई। एसीपी लोनी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है