Breaking News

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई अस्पताल में थे भर्ती

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान आज यानी गुरुवार सुबह निधन हो गया। जगन्नाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे।

बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई के लिए रेफर किया गया था। उस वक्त शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था।

सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *