Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो करेगा द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, सुप्रीमो शिबू सोरेन का फैसला

रांची।आगामी 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगा. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने यह फैसला लिया है. शिबु सोरेन के  फैसले के बाद पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को निर्देश जारी किया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में वे द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ही मतदान करेंगे.


शिबू सोरेन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का गौरव मिला है. इसलिए सभी विचार के उपरांत पार्टी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है. ऐसे में सभी विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *