धनबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के धनबाद जिलाध्यक्ष पं.अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर बीपीएससी परीक्षा में 144 वां रैंक लाने वाली झरिया निवासी प्रशांत कुमार झा की पुत्री शशि प्रिया को सम्मानित किया गया। समारोह में उनके हौसलाफजाई के लिए अंगवस्त्र,पेन और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश सचिव सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, जिला प्रभारी राजीव रंजन त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन कांत झा,महामंत्री सरोज कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष दीपक कुमार झा, महिला मोर्चा महामंत्री रौशनी पाण्डेय, मुख्य प्रवक्ता पं.विनोद शास्त्री , अनिल तिवारी उपस्थित रहे।