लंबे इंतजार के बाद संताल परागना के रास्ते झारखंड में मानसून प्रवेश कर गया है। कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है। डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री हो गयी है।
शाम में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मॉनसून प्रवेश करेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने गुमला, लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया कर दिया है ।
झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मानूसन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ स्थानों में प्रवेश कर गया है। . राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मानसून ने भले ही राज्य में देर से प्रवेश किया है लेकिन इस वक्त की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।