Breaking News

स्पाइसजेट का मुंबई – दुर्गापुर जा रहा विमान तूफान में फंसा, 40 यात्री घायल

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भर रहा स्पाइसजेट का विमान रविवार (2-05-2021) को तूफान में फंस गया, जिसके कारण विमान में बैठे करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें में से 12 यात्रियों को गंभीर चोट आई है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 189 सीट वाला बोइंग 737 -800 विमान तूफान के कारण घटना का शिकार हुआ है। यह घटना विमान के दुर्गापुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान में तूफान के कारण सभी यात्री घबरा गए थे और केबिन में रखा सारा समान यात्रियों पर गिर गया, जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार विमान में करीब 188 यात्री थे। इनमें से कुछ यात्रियों को सर भी चोट लगी है, जिन्हें पास ही के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, फिलहाल सभी यात्रियों को हालात स्थिर है और खतरे से बाहर है।

इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए स्पाइसजेट की ओर कहा गया कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान  संख्या एसजी-945 में उतरने के दौरान तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। दुर्गापुर पहुंचने पर घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, विमान ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रविवार शाम करीब 5 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन जैसी ही 2 घंटे बाद विमान  दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचा तो तूफान के कारण विमान में झटके लगने लगें। अंत में विमान 7.15 बजे एयरपोर्ट पर उतार सका।  एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया “वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे कि आखिर विमान तूफ़ान का कैसे शिकार हुआ”

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *