Breaking News

गिरिडीह में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घरवालों ने पीड़िता को लगा दी आग, हालत गंभीर

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई एक महिला के परिजनों ने पीड़िता पर ही किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर घटना में संलिप्त बताए जा रहे महिला के पति के भाईयों को हिरासत में लिया है। परिवार का दावा  है कि लोक-लाज के भय से महिला ने खुद ही आत्मदाह की कोशिश की है। पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

गांव की महिला ने बयान में कहा है कि वह रात में शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही सुनील चौधरी और एक और व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जबरन उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने किसी तरह से शोर मचाया तो गांव के कुछ लोगों के अलावा उसके पति के दो भाई भी आ गए।

इन लोगों ने दोषियों को सजा देने की बजाए उल्टे पीड़िता के साथ ही मारपीट कर महिला के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी । आवाज सुनकर गांव के कुछ और लोग पहुंचे। किसी तरह उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। गंभीर स्थिति को देख उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

महिला के ससुराल वालों का कहना है कि महिला को गांव के लोगों ने दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। इसके बाद वह लोग मौके से लौट आए। सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर गांव के लोगों ने महिला को छोड़ दिया। गुरुवार की सुबह घर पहुंचने के बाद महिला ने खुद लोक-लाज के भय से अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *