Breaking News

भूली के विशाल कुमार पंडित को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, बढ़ाया झारखंड का मान

भूली। 38 वें  राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो देहरादून उत्तराखंड में 8 से 11 जून 2023 को आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में भूली के रहने वाले विशाल पंडित ने अंडर 65 केजी भार वर्ग मे  स्वर्ण पदक जीतकर धनबाद ही नहीं बल्कि पुरे झारखण्ड का नाम रौशन किया है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री  गणेश जोशी ने इस विजय प्राप्ति के बाद विशाल पंडित को स्वर्ण पदक प्रदान किया था।

विशाल की इस स्वर्णिम सफलता के लिए , ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव  प्रभात कुमार शर्मा , झारखंड संघ के महासचिव संजय शर्मा, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु खत्री, भाजपा नेता रमेश पांडे, धनबाद ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा, ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी , विजय विश्वकर्मा, भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्विनी शर्मा, कोच अमित रवानी , यमुना पासवान , आकाश विश्वकर्मा ने  बधाई दी। इस खबर से झारखंड के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को भी काफी उत्साह और गर्व है

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *