Breaking News

दिल्ली में बड़ा हादसाः अलीपुर के गोदाम में दीवार ढहने से 5 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के अलीपुर इलाके में एक दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। वहीं बचाव कार्य भी जारी है। बताया जा रहा है कि, दीवार के मलबे में नीचे कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। दरअसल हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे।

पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 7 घायल खतरे के बाहर हैं, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम और एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था। मिली जानकारी के मुताबक मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 बड़ा सवाल
दीवार कैसे गिरी फिलहाल ये जांच का विषय है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि, बारिश का मौसम है और ऐसे में इस तरह की इमारतों या निर्माण के दौरान जरा सी लापरवाही और हादसों को निमंत्रण दे सकती है।

दो दिन पहले भी हुआ हादसा
दो दिन के अंदर ये दूसरा हादसा है। इससे पहले भारी बारिश के बाद नाना पेठ इलाके में एक जीर्ण-शीर्ण वाडे का एक हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए थे। दीवार एक घर पर गिरी जहां चार लोग मौजूद थे। दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो घायल हो गए थे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *