Breaking News

चंद्रयान-3 ने फिर दी गुड न्यूज, चांद की तीसरी कक्षा में पहुंचने के बाद अब सिर्फ इतना बचा सफर

Chandrayaan-3 को चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। ISRO ने बुधवार को जानकारी दी कि चंद्रयान-3 कक्षा के और भीतर, चंद्रमा की सतह के नजदीक पहुंच गया है। चंद्रयान अब 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है। इसरो ने 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर ऑर्बिट में बदलाव किया।

चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया गया है। इससे पहले 5 अगस्त 2023 को जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की पहली कक्षा में पहुंचा था तब उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच किया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग हो जाएंगे। इसके बाद डी-ऑर्बिटिंग की कवायद शुरू की जाएगी। 18 से 20 अगस्‍त के बीच डीऑर्बिटिंग होगी यानी चांद की ऑर्बिट की दूरी को कम किया जाएगा। 23 अगस्‍त की शाम को करीब 5:47 बजे चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।

चंद्रमा की सतह के और नजदीक

भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार को कक्षा घटाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया। ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रमा की सतह के और नजदीक। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है।’’ महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो द्वारा सिलसिलेवार कवायद की जा रही है।

5 अगस्‍त को चांद की कक्षा में प्रवेश किया था चंद्रयान 3

बता दें कि चंद्रयान ने 5 अगस्‍त को चांद की कक्षा में प्रवेश किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को इसे लॉन्च किया गया था। इसरो ने कहा कि जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए कई युक्तियों की योजना बनाई गई है।

पूरे मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), बेंगलुरु के पास बयालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) एंटीना से निगरानी की जा रही है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *