Breaking News

CM योगी ने रखी गर्भगृह की पहली शिला, अयोध्या राम मंदिर को बताया देश का राष्ट्रीय मंदिर

भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ आधारशिला रखी गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि रामलला की जन्मस्थली पर बनने वाले गर्भ गृह का आकार 20 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने शिलान्यास के बाद कहा कि अयोध्या में दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद ही हमें हमें गर्भगृह के शिला पूजन का शौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। सीएम ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां लगी थीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश का राष्ट्र मंदिर होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हुआ शुरू है। पहले चरण का काम राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राम भक्तों के लिए है खुशी का दिन। राम भक्तों को शुभकामना। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *