Breaking News

मैनपुरी लोकसभा से डिंपल यादव की जीत तय, शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Loksabha) सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) एक लाख से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने डिंपल यादव को जीत की बधाई दे दी। उन्होंने ट्वीट कर अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर के वोटर्स को धन्यवाद भी दिया।

रामपुर (Rampur) विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार और आजम खान के करीबी आसिम रजा 4 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना में सपा समर्थित रालोद (RLD) के उम्मीदवार मदन भैया करीब आठ हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

बिहार के कुढ़नी (Kurhani by-election) में सत्तारुढ़ जेडीयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा अब आगे हो गए हैं। पहले यहां भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता आगे चल रहे थे। इस सीट पर कांटे की टक्कर सामने आ रही है। दोनों के बीच लगभग एक हजार वोटों का अंतर है। राजस्थान के सरदारशहर से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा लगातार आगे चल रहे हैं। उन्होंने 20 हजार से ज्यादा का अंतर बनाकर रखा हुआ है। वहीं, ओडीशा के पदमपुर से बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा 12 हजार मतों के अंतर से और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी फिलहाल 10 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव जीत की ओर
मैनपुरी मेंसपा उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य से बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक मैनपुरी की अब तक हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव एक लाख से भी ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। उन्होंने मतगणना शुरू होने के साथ ही लगातार बढ़त बनाए रखी है। इटावा जिले के डीएम और निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया था कि दोपहर साढ़े बारह बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी। हालांकि उसके बाद भी मतगणना जारी रही है।

इन राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव

गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) विधानसभा चुनाव के परिणाम के अलावा आज पांच राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), राजस्थान (Rajasthan), ओडिशा (Odisha), बिहार (Bihar) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के छह विधानसभा सीटों पर और यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को ही उपचुनाव (By-Election) के लिए मतदान हुए थे। पांच राज्यों की इन छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। पहले घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होने के साथ ही नतीजे के रुझानों आने लगे थे।

Mulayam Singh Yadav के निधन से खाली हुई थी मैनपुरी सीट
समाजवादी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट खाली होने से वहां उपचुनाव कराया गया था। सपा ने यहां मुलायम सिंह की बड़ी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया था। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पांच राज्यों के कुल छह विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज मतगणना के बाद सामने आएंगे

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *