Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि को लेकर महिला कांग्रेस ने का विरोध प्रदर्शन

भूली। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा एक वर्ष के भीतर 218 रुपया की मूल्य वृद्धि किया गया जो अब झारखंड में 1129 रुपया का हो गया है। इसी के विरोध में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में रैली निकाल कर विरोध जताया गया।
मौके पर महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखा तख्ति लेकर मोदी सरकार से गैस के दाम वापस लेने की मांग की और नारे लगाए।

मौके पर सीता राणा ने कहा कि मोदी सरकार बताये की गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि से  किस किस को फायदा होगा। मोदी की तानाशाही रवैया से देश अब बर्दास्त  नहीं करेगा।

मौके पर नंदनी देवी, गीता सिंह, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, अजमेरी खातून नूतन विश्वकर्मा, फातिमाबीबी, रेखा देवी, रेणु देवी, शाहिना बानो, सुमित्रा देवी, नैना देवी, शकुंतला देवी, सावित्री कोड़ा, कुसमी देवी, आशा देवी, कुंती देवी आदि मौजूद थी।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *