Breaking News

PM मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन, कहा- सीमा पर दुस्साहस का देंगे करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार (19 अक्टूबर) को उन्होंने गुजरात के गांधी नगर में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस बार के डिफेंस एक्सपो में दुनिया भर के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी। इस दौरान पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला भी रखी। अब तक हम जिन हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हुआ करते थे वो हमें अब अपने देश में ही मिलेंगे वो भी खुद के बनाए हुए। डिफेंस एक्सपो उद्घाटन के समय पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने इस मौके पर रक्षा क्षेत्र में तेजी से बढ़ते भारत की उत्पादन क्षमताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये देश का ऐसा पहला डिफेंसएक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं। ये डिफेंस एक्सपो केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरणों के लिए ही है। डेफएक्सपो 22 का ये आयोजन नए भारत की भव्य तस्वीर रेखांकित कर रहा है जिसका हमने अमृतकाल में संकल्प लिया है। इसमें भारत के साथ-साथ विश्व के लिए भी उम्मीदें हैं।

डिफेंस एक्सपो 2022 दिखी न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर

पीएम मोदी ने डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर दिखा रहा है। उन्होंने कहा इसमें राज्यों की भागीदारी, देश का विकास, युवा शक्ति, युवा साहस और युवा क्षमताएं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते थे, लेकिन Def Expo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

सरकार में आने के बाद लिया था डीसा ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया। आज के दिन हमारी सेनाओं की अपेक्षा पूरी हो रही है। अब ये क्षेत्र देश की सुरक्षा का प्रभावी केंद्र बनेगा। पीएम ने आगे कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है जिसके बाद कुछ देशों को असुविधा भी हुई है, लेकिन कई देश हमारी इस उपलब्धि पर सकारात्मक मानसिकता के साथ हमारे साथ आए हैं।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *