Breaking News

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं संजय राउत, मुंबई की इस सीट के ठोकेंगे ताल

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारना चाहती है। फिलहाल संजय राउत राज्यसभा सांसद हैं।

इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों का कहना है कि संजय राउत मुंबई की नार्थ ईस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। संजय राउत को उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। शिवसेना (उद्धव गुट) के बीजेपी से अलग होने के बाद से ही संजय राउत बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं।

कौन हैं संजय राउत?

संजय राउत का जन्म 15 नवंबर 1961 को महाराष्ट्र के अलीबाग में हुआ था। उनके पिता राजाराम राउत थे। संजय राउत ने 1993 में वर्षा राउत से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। संजय राउत ने अपना करियम बतौर क्राइम पत्रकार शुरु किया था। वह 80 से दशक में लोकप्रभा नाम के अखबार में काम करते थे। बाला साहेब ठाकरने उनकी लेखनी से प्रभावित थे। ऐसे में 1992 में उन्हें सामना का कार्यकारी संपादन बना दिया गया। राउत के आने के बाद सामना की लोकप्रियता में काफी उछाल देखने को मिला। संजय राउत को 2004 में पहली बार राज्यसभा में भेजा गया। इसके बाद से वह लगातार राज्यसभा के सांसद हैं।”

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *