Breaking News

अंडे में भी होती है मिलावट, इन तरीकों से करें असली-नकली की पहचान?

मिलावट के दौर में करीब-करीब हर एक चीज में मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं। आज हम बात करें है अंडे (Egg) की। अंडा छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोग खाते हैं। अंडे खाना स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, सोचिए जरा कि अगर उसमें भी मिलावट होने लगे तो ये इंसान (Human) के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (Harmful) है। मिलावटी अंडे खाने से आप बीमार (Sick) होने के साथ आपकी मौत भी हो सकती है।
इसलिए ये बहुत महत्वपूर्ण है कि असली अंडों की पहचान कैसे की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से नकली और असली अंडे को पहचान सकते हैं

ऐसे करें असली-नकली की पहचान:-

  1. नकली अंडों का खोल असली अंडे से ज्यादा चमकदार होता है।
  2. नकली अंडे असली अंडे की तुलना में मोटे होंगे।
  3. अंडे को तोड़ने से पहले उसे हिलाएं। अगर आप खोल के अंदर कुछ आवाजें (पानी का बहना) सुनते हैं, तो ये नकली है।
  4. अंडे को इतना हल्का थपथपाएं कि वह टूटे नहीं। अगर अंडा असली है तो आवाज ज्यादा कुरकुरी होगी।
  5. अगर अंडा नकली है तो अंडे की जर्दी और सफेदी जैसे ही आप इसे तोड़ेंगे, एक साथ मिल जाएंगे।
  6. असली अंडे कच्चे मांस की तरह महकते हैं जबकि नकली अंडे बिल्कुल नहीं।
  7. नकली अंडे चींटियों और मक्खियों जैसे कीड़ों को आकर्षित नहीं करते हैं, जबकि असली अंडे में ऐसा होता है।
  8. असली और नकली अंडे के यॉक में भी काफी अंतर देखने को मिलता है। असली अंडे को फोड़ने के बाद इसका पीला भाग नॉर्मल होता है।

जानकारी के मुताबिक कैल्शियम कार्बोनेट, पैराफिन मोम और जिप्सम पाउडर के साथ नकली अंडे के छिलके बनाए जा रहे हैं। जबकि अंडे की जर्दी और अंडे का सफेद भाग सोडियम एल्गिनेट, फिटकरी, जिलेटिन, खाद्य कैल्शियम क्लोराइड, बेंजोइक एसिड, पानी और खाद्य रंग से बनाया जा रहा है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *