Breaking News

Repo Rate में नो चेंज, नहीं बढ़ेगी EMI- RBI का दावा- भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान नहीं किया गया। इसका मतलब यह है कि आपके होम लेन की EMI नहीं बढ़ेगी। यानी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार है। जैसा की पहले से अनुमान लगाया जा रहा था आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रख सकता है, ऐलान भी उसी तरह से हुआ है। गुरुवार को आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद नीतिगत निर्णय की घोषणा की। जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव करने का ऐलान किया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बात की घोषणा की। आरबीआई ने दावा किया भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा।

जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने की उम्मीद

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। RBI ने वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में महंगाई का अनुमान 5.1% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में रियल GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। Q1 में 8%, Q2 में 6.5%, Q3 में 6% और Q4 में 5.7% GDP रह सकती है।

हर दो महीने पर होती है MPC की बैठक

उल्लेखनीय हो कि मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। जिसमें देश की महंगाई और आर्थिक स्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर नीतिगत फैसले लिए जाते है। पिछले वित्त वर्ष-2022-23 की पहली मीटिंग अप्रैल-2022 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

रेपो रेट में बदलवा नहीं, नहीं बढ़ेगी EMI
आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार है। जैसा की पहले से अनुमान लगाया जा रहा था आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रख सकता है, ऐलान भी उसी तरह से हुआ है। रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का मतलब है कि लोगों की ईएमआई नहीं बढ़ेगी। आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक आठ अगस्त को शुरू हुई थी। यह बैठक 10 अगस्त तक चली।

महंगाई कंट्रोल करने के लिए कोई बदलाव नहीं

मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने इसमें लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। हाल में देश में खानेपीने की चीजों के दामों में काफी तेजी आई है। माना जा रहा है था कि महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई लगातार तीसरी बार नीतिगत दरों को यथावत रख सकता है। आरबीआई का दावा है कि भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *