Breaking News

शादी से किया किडनैप, बलात्कार के बाद ईंट से कुचलकर की हत्या, फतेहपुर में लव जिहाद के मामले से मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सिकंदर उर्फ सोनू पर आरोप है कि उसने पहले लड़की को किडनैप किया। इसके बाद उसका दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने लड़की को मरा समझकर घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, आरोपी सोनू फतेहपुर में घोषी ब्रदर्स ट्रैवल्स/सुपर शताब्दी ट्रैवल्स चलाता है। उस पर आरोप है कि उसने लड़की को पहले सोनू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने लड़की को शादी समारोह से किडनैप किया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने लड़की के सिर को ईंट से कुचलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। उसे लगा कि लड़की मर गई है तो उसने घायल अवस्था में उसे सड़क के किनारने फेंक दिया।

इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

घटना के बाद पुलिस को पीड़िता घायल अवस्था में मिली। उसका फतेहपुर में इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला तीन दिन पहले का है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

सोनू पर आरोप है कि उसने शादी समारोह से लड़की को किडनैप करने के बाद उसे अपनी हकीकत बताई। सच्चाई का पता चलते ही लड़की के होश उड़ गए। उसने खुद को सिकंदर बताया तो लड़की ने उसका विरोध किया। सोनू उसके साथ रिलेशन बनाना चाहता था। लड़की ने मना किया तो उसका दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की फतेहपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह 22 जून को फरीदपुर जोनिहां के अक्सा मैरिज लॉन बहदग्राम में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात 11 बजे लग गायब हो गई। परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अगली सुबह 23 जून को वह सुबह 8 बजे मैरिज हॉल के करीब 500 मीटर दूर पाई गई। उसकी हालत बहुत खराब थी। इसके बाद आरोपी सोनू को फरीदपुर मोड़ बहग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की के खून और मिट्टी से सने कपड़े और ईंट बरामद की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया जुर्म

पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि वह पीड़िता को लगभग तीन सालों से जानता था। वह 22 जून को उससे मिलने गया था। मुलाकात के बाद उसने लड़की के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की मगर लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद उसने लड़की के साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद ईंट से कुचलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उसे लगा कि लड़की मर गई है को वह भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *